8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस संभाग में 16 अगस्त को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, यहां भारी बारिश के चलते रातभर जागते रहे अधिकारी

बांध के तीन गेट 11 फीट खोलकर 9000 क्यूसेक पानी की निकासी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 16 Aug 2022, 7:33 AM IST

राजस्थान के इस संभाग में 16 अगस्त को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, यहां भारी बारिश के चलते रातभर जागते रहे अधिकारी

राजस्थान के इस संभाग में 16 अगस्त को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, यहां भारी बारिश के चलते रातभर जागते रहे अधिकारी

जयपुर, झालावाड़. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के चलते 16 अगस्त को राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और प्रदेश के कहीं इलाकों में हल्के से मध्य और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश 65 से 115 एमएम होने की संभावना है। 16 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। उधर झालावाड़ जिले में 15 अगस्त से ही भारी बारिश का दौर जारी है। रात को बांधों में पानी की आवक अचानक बढ़ गई है। इसके चलते देर रात बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। भीमसागर बांध में अधिक पानी की आवक होने और अधिक डिस्चार्ज करने से झालावाड़ और कोटा जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। बांध के क्षेत्र को हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारी रातभर जागते रहे और पानी की निकासी पर नजर बनाए रखे। क्योंकि इस बांध के पानी ने पिछले साल कोटा जिले में भारी तबाही मचाई है। भीमसागर, कालीसिंध, छापी आदि बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। उधर कोटा में भी 15 अगस्त से हल्की और तेज बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार अलसुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है।
9000 क्यूसेक पानी की निकासी
जिले में सोमवार सुबह से जारी तेज मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र के भीमसागर बांध उजाड़ नदी का जलस्तर बढऩे पर बांध के तीन गेट 11 फीट खोलकर 9000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित कर नदी किनारे दूर जाने की अपील की जा रही है। बांध के गेट खोलने के बाद कोटा जिला प्रशासन समेत सांगोद को अलर्ट घोषित किया है। वहीं झालावाड में जारी बारिश को देखते हुए उजाड़ नदी आवक बरकरार होने बांध से निकासी बढाई जाने की सम्भावना बनी हुई है। क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। झालावाड़ में मूसलाधार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है।, झालरापाटन, खानपुर, भीम सागर आदि क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। वली बांध पर चादर चलने लगी। बांध पर 8 सेमी की चादर चल रही है। कालीसिंध बांध के भी गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।