झालावाड़ ण्शहरमें चारों तरफ अवैध रूप से अव्यस्थित रूप से कॉलोनियां काटी जा रही है। ऐसे में राजस्थान पत्रिका द्वारा अवैध कॉलोनी व मास्टर प्लान की अनदेखी कर काटी जा रही है कॉलोनियों के मामले को प्रमुखता से उजागर किया था। राजस्थान पत्रिका ने शहर के लोगों को कॉलोनियों में सभी सुविधाएं मिले। इसके लिए 6 मार्च के अंक में 'अवैध कॉलोनी काटने वालों की आब खैर नहीं,प्रशासन सख्तÓ तथा 13 मार्च के अंक में 'मास्टर प्लान को भूली परिषद, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से कट रही कॉलोनियाँÓनामक शीर्षक से प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने शुक्रवार को आला अधिकारियों की बैठक बुलाई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद आयुक्त एवं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नगर परिषद एवं नगर पालिका के स्वामित्व वाली भूमि पर अतिक्रमण न होंने दें। जहां अतिक्रमण हो रहा है वहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।