6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar Crime News…आमलेट नहीं बनाया तो महिला को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

- महिला दो माह से आरोपी के साथ पत्नी के रूप में रह रही थी

2 min read
Google source verification
Jhalawar Crime News...आमलेट नहीं बनाया तो महिला को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar Crime News...आमलेट नहीं बनाया तो महिला को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़ . रायपुर। झालावाड़ जिले के रायपुर पुलिस पिछले दिनों हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी के साथ दो माह से पत्नी के बतौर रह रही थी। आमलेट नहीं बनाने से खफा आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार जाटव उम्र 30 साल निवासी सिरपोई गूजरान को गिरफ्तार कर लिया है। एससी किरनकंग सिद्दू ने बताया कि 27 सितम्बर को रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपोई गूजरान में एक मकान में महिला की लाश पडी होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक पिडावा धन्नाराम जाट, रायपुर थानाधिकारी इस्लाम अली मय टीम, फ ोरेंसिक यूनिट प्रभारी डॉ. अलका चौहान, एसपी ऑफि स एमओबी हैड कानि. भागचन्द वर्मा मौके पर पहुंचे जहां ग्राम सिरपोई गूजरान में सुनील जाटव के मकान के अन्दर एक कमरे में एक महिला का शव पडा था। शव के पास घटनास्थल पर खून व धारदार हथियार तथा अन्य कई साक्ष्य पुलिस ने जुटाए। मकान के अन्दर लाश के अलावा कोई नहीं था। मृतका के बारे में ग्रामवासियों को भी पूरी जानकारी नहीं थी। पुलिस शिनाख्तगी के लिए काफी प्रयास किऐ तो मृतका की पहचान रानीबाई पत्नी मनोज हरिजन उम्र 38 साल निवासी बाघेर थाना खानपुर के रूप में हुई। इस पर परिजनों से सम्पर्क कायम कर मौके पर बुलाया । जहां मृतका के पति ने मृतका रानीबाई के दो तीन माह पहले पीहर जाने की बोलकर चले जाने व तब से सुनील के साथ रह रही थी। थानाधिकारी रायपुर इस्लाम अली, हैड कानि. मदन गुर्जर, राजेन्द्र प्रसाद, घनश्याम, लक्ष्मीकान्त, कानि. गण हीराराम, नागेश, रिंकेश कुमार, राजकुमार टीम में शामिल थे।
ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक अनुसंधान से जानकारी में आया है कि मृतका रानीबाई दो तीन महिनों से आरोपी सुनील जाटव के साथ स्वेच्छा से बतौर पत्नी रह रही थी। रविवार के दिन सुनील अण्डे लेकर आया। जिनकी आमलेट बनाने के दौरान दोनों में झगडा होने पर सुनील ने मृतका के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस को गुमराह कर घटना को दूसरा स्वरूप देने के लिए मौके पर कीटनाशक दवा की डिब्बी खोलकर फेंक दी और वारदात के बाद भाग गया। आरोपी सुनील के अदालत में पेश किया जाएगा।