9 बजे शुरु होगी शोभायात्रा-
कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि शहर में शोभयात्रा सुबह 9 बजे राधारमण से शुरु होगी। करीब 51 हजार महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभयात्रा में शामिल होगी। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप व भारत माता की झांकी भी शामिल होगी। शोभायात्रा राधारमण से होते हुए बस स्टैंड, निर्भय सिंह सर्किल, पुलिस लाइन, अग्रवाल सेवा सदन, मंगलपुरा, बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए 12 से 1 बजे के बीच वापस राधारमण पहुंचेगी। शोभायात्रा का सामाजिक संगठनों व शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। हल्पाहार व जलपान की व्यवस्थाएं की गई है।