
भवानी सिंह की प्रतिमा पर की पुष्पांजली
भवानी सिंह की प्रतिमा पर की पुष्पांजली
-झालावाड़ स्थापना दिवस मुख्य समारोह में होगी प्रतिभाएं सम्मानित
झालावाड़.झालावाड़ के 182 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पर्यटन विकास समिति की ओर से शहर के जयराज पार्क में स्थित रियासतकाल के महाराजराणा भवानी सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य समारोह सोमवार शाम गढ़ पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इतिहासकार ललित शर्मा की पुस्तक महाराजराणा जालिम सिंह ऑफ झालावाड़ का भी विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगे।
-यह प्रतिभाएं होगी सम्मानित
समिति के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने बताया कि सोमवार को आयोजित मुख्य समारोह में समाज सेवी मनोज शर्मा को झालावाड़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में रियासतकालीन दृष्टा कैलाश चन्द्र जोशी, किशन चन्द सेन, रईसा बेगम, बंशीधर जोशी एवं रामनारायण सेन को बुर्जुग सम्मान दिया जााएगा। विभिन्न प्रतिभाओं में जेल व्यवस्थाओं का उत्कृष्ठ संचालन व बंदी सुधारात्मक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उपअधीक्षक राजपाल सिंह, महिला शिक्षण विहार के शिक्षा के क्षेत्र में स्वाती चौधरी, मानसिक विमंदित उत्थान के क्षेत्र में राम जी चन्द्रवाल, महिला स्वास्थ्य उत्थान के क्षेत्र में अमीता अथर पंवार, स्वच्छता अभियान के क्षेत्र में वेदराम चौधरी, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में फूलचन्द वर्मा, शिक्षण के क्षेत्र में चाणक्य एज्यूकेशन गु्रप के अनन्त शर्मा, महिला रोजगार सृजन के क्षेत्र में सीमा कुशवाहा, खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर दीपिका राजावत, सामाजिक कार्य हेतु सत्यनारायण सुमन का सम्मान एवं नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। इस अवसर पर इतिहासकार ललित शर्मा की पुस्तक का विमोचन किया जाएगा तथा सांस्कृतिक संध्या में महिला शिक्षण विहार की छात्राओं तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य गीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
-पुष्पांजली कार्यक्रम सम्पन्न
रविवार को आयोजित पुष्पांजली कार्यक्र्रम में समिति के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना, सचिव जितेंद्र शर्मा, संयोजक ओम पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल कश्यप, भगवती प्रसाद ने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व निदेशक अम्बालाल सेन व विशिष्ठ अतिथि गौतम समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी व व्यवसायी भारतभूषण जैन रहे। अध्यक्षता साहित्यकार ग्यारसीलाल सेन ने की। कार्यक्रम में नफीस शेख, भूपेंद्र अग्रवाल, रामजी चंद्रवाल, दयानंद कश्यप, कल्लू खान, जयंत सिंह झाला, रचित जोशी व पीयूष जांगिड़ सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)
Published on:
07 Apr 2019 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
