Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पनवाड़ कस्बे में पुरानी पानी की टंकी के पास स्थित शीतला माता मंदिर पर जिन प्रतिमाओं को श्रद्धालु बालाजी की प्रतिमा समझकर वर्षों से पूजा कर रहे थे, वे खुदाई के दौरान जिनेन्द्र भगवान की निकली। यह जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।