6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पट्टे के लिए नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

- प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
पट्टे के लिए नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

पट्टे के लिए नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

झालावाड़। राज्य सरकार ने प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे जारी करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पट्टे के आवेदन के लिए नगर परिषद, नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि ई मित्र से ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। उधर जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों को राहत दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिशा निर्देशों के अनुसार पट्टे से संबंधित फाइल तैयार कर ई मित्र से समिट की जा सकती है। सभी दस्तावेज ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। जिले की शहरी निकायों में करीब 1750 पट्टे जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
-आवेदक अपनी एसएसओ आईडी/ई-मित्र/नगर मित्र के माध्यम से अपना आवेदन कर सकता है।

-अपनी एसएसओ आईडी पर जी2सी एप्स में जाकर एलएसजी ऑनलाईन सर्विसेज/लीज डीड पट्टा/बिल्डिंग प्लान,प्रूवल/टेलीकॉम इन्फ्रास्टक्चर में आवेदन कर सकते हैं।
-ऑनलाइन सर्विसेज में आवेदक को अपने आवेदन से संबंधित व निजी जानकारी पोर्टल पर इन्द्राज करनी होगी।

-आवेदक को पोर्टल के अनुसार सूचना का इन्द्राज करना होगा व वांछित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
-आवेदक पोर्टल के माध्यम से ही निर्धारित शुल्क ऑनलाईन भी जमा कर सकते हैं, साथ ही निर्धारित शुल्क नगर निगम कार्यालय में आकर ऑफलाईन भी जमा करा सकते हैं।

-आवेदक के आवेदन में कोई कमी/आपत्ति होती है तो आवेदन को कमी पूर्ति के लिए आवेदक की एसएसओ आईडी पर कमी पूर्ति के लिए विभाग द्वारा लौटाया दिया जाता है। संबंधित आवेदक आवश्यक पूर्ति कर पुन: विभाग को आवेदन हस्तांतरित कर सकता है। आवेदन हस्तांतरण की इस प्रक्रिया के संबंध में समय-समय पर आवेदक के मोबाईल नंबर/ई-मेल आईडी के माध्यम से सूचित कर दिया जाता है।
-सभी दस्तावेजों की पूर्ति होने/उचित पाये जाने पर पट्टा जारी कर दिया जाता है।