24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News: 3 दिन में बिक गए 40 हजार तिरंगे, रविवार को भी डाकघर में होगी बिक्री

Jhansi News: डाकघर से 3 दिन में बिक गए 40 हजार तिरंगे, रविवार को भी की गई बिक्री। सोमवार को ऑनलाइन बुक किए गए 300 झंडे की होगी डिलिवरी। जनपद को मिले थे 45 हजार राष्ट्रीय ध्वज।

less than 1 minute read
Google source verification
a3

भारतीय तिरंगे की इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।

Jhansi News: स्वतन्त्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का जुनून झांसी वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिर्फ डाकघर से ही 3 दिन में 40 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की गई, जबकि 300 झंडे की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है, जिनकी डिलीवरी सोमवार को की जाएगी।


सरकार ने पिछले साल चलाया था अभियान

उधर, बाजारों से भी लोगों ने झंडे की खरीद की। माना जा रहा है। कि स्वतंत्रता दिवस पर इस बार भी हर घर तिरंगा लहराता नजर आएगा। लोगों में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने के लिए सरकार ने पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान चलाते हुए घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया था। झांसी वालों से इसे पूरे मन से स्वीकार किया और हर घर तिरंगा लहराने लगा। सरकार ने इस वर्ष “मेरी माटी-मेरा देश” के तहत अपनी माटी के प्रति समर्पण का भाव पैदा करने का अभियान चलाया।


4 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

इस दौरान भी हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया, जिसके लिए झांसी ने फिर तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने इस बार 4 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया तो डाकघर से तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की। जनसम्पर्क निरीक्षक अनूप व्यास ने बताया कि झांसी डाकघर को 45 हजार झंडे उपलब्ध कराए गए, जिसकी ऑनलाइन बिक्री की व्यवस्था भी की गई तो काउंटर खोलकर झंडे बेचे गए। महज 3 दिन में डाकघर से 40 हजार झंडे की बिक्री कर दी गई। उधर, बाजारों में भी झंडे की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है।