बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (Bundelkhand University) से एमसीए में परास्नातक करने के साथ-साथ थिएटर में भी एक्टिंग की बारीकियां सीखी। एक्ट्रेस सिमरन कौर से सहयोग पाकर मौर्य एन कौर नाम से यूट्यूब चैनल बनाया और बहुत सारी शार्ट फिल्म, वीडियो, एल्बम बनाए। वर्तमान में मुंबई में बृजेश मौर्य, सिमरन कौर टीवी सीरियल और फिल्मों में निरंतर सक्रियता दिखा रहे हैं। सीरियल क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, तेरा क्या होगा आलिया, मेरी हानिकारक बीवी, मैडम सर, मेरे साईं, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, आपकी नजरों ने समझा, अम्मा के बाबू की बेबी, थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी आदि सीरियल में अच्छे किरदार निभा चुके हैं।