झांसी

Jhansi News : बांस के जंगल से हरे भरे होंगे सुखनई नदी के किनारे, किसानों को होगी आमदनी

Jhansi News : अब किसानों के लिए खुलेंगे इनकम के साधन। सुखनई और लखेरी नदी के किनारे खड़ा होगा बांस का जंगल। साथ में लगाए जाएंगे जामुन के पेड़। किसान इनको बेचकर कर सकेंगे कमाई।

less than 1 minute read
Jul 15, 2023
नदी के दोनो किनारों पर लगाए जाएंगे बांस के पेड़।

Jhansi News : 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत इस बार सुखनई तथा लखेरी नदियों के आसपास बांस व जामुन के पौधे रोपे जाएंगे। आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विकास भवन सभागार में वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान चिह्नित स्थानों पर गड्ढों की खुदाई पहले से करने के निर्देश दिए।

15 अगस्त को रोपे जाएंगे पौधे

जिलाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद में 98.63 लाख पौधे 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य पूरा करते हुए पौधों की निगरानी के लिये शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को सभी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। इस दिन हर कर्मचारी को कम से कम एक पौधा अपने आवास के परिसर, घर के बाहर, पार्क, सड़क या कॉलोनी में लगाना होगा।

कराई जा रही है अमृत वन एप डाउनलोड

साथ ही पौधे के साथ फोटो खींचकर हरीतिमा अमृत वन मोबाइल फोन ऐप पर अपलोड करना होगी। उन्होंने कहा कि एनजीटी द्वारा टिम्बर इंडस्ट्री पर लगाई गई रोक हटने से किसान अब पेड़ों को बेच भी सकेंगे। इस अवसर पर पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एके सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Published on:
15 Jul 2023 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर