4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में बदलाव की बयार, चुनाव से पहले इन महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा में बदलाव की बयार, चुनाव से पहले इन महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

2 min read
Google source verification

झांसी

image

Ruchi Sharma

Jul 30, 2018

JHANSI

भाजपा में बदलाव की बयार, चुनाव से पहले इन महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

झांसी. अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के अनुसांगिक संगठनों में बदलाव की बयार चल रही है। इसके तहत नए-नए लोगों की संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके तहत अब नंबर आया है महिला मोर्चा का। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने झांसी जिला व झांसी महानगर के लिए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही अब लोगों की नजरें युवा मोर्चा की लिस्ट की ओर लग गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की भी घोषणा हो जाएगी।

इन्हें दी गई है जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने क्षेत्र, जिला और महानगर प्रमुख की घोषणा की है। इसके तहत पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की अध्यक्ष कानपुर की पूनम द्विवेदी को बनाया है। वहीं क्षेत्रीय मंत्री के रूप में सुमन पुरोहित को शामिल किया गया है। सुमन पुरोहित अब तक महानगर अध्यक्ष पद पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी ने अब महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कनक शिवहरे को सौंपी है।

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई अनुपमा को

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनुपमा लोधी को सौंपी गई है। यह पद अब तक सरोज दुबे के पास था। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले अनुपमा लोधी गरौठा विधानसभा क्षेत्र में खूब सक्रिय रहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने 2017 को विधानसभा चुनाव में उस क्षेत्र से टिकट के लिए मजबूत दावेदारी पेश की थी। हालांकि, यह टिकट जवाहर राजपूत को दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है उनकी सक्रियता के कारण ही यह जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें युवा मोर्चा को लेकर टिक गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी का कहना है कि जल्द ही युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की भी घोषणा हो सकती है।