25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav : BJP जीत के लिए Social Media पर सक्रिय, सपा के लिए बनी चुनौती

UP Nikay Chunav : झांसी में नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने सोशल मीडिया के लिए अपनी बड़ी टीम खड़ी कर दी है। सपा के लिए चुनौती हो रही सोशल मीडिया के ट्रैक पर प्रचार की गाड़ी दौड़ना। विपक्षी दल के जमीनी स्तर पर दावे फेल।

2 min read
Google source verification
a3

निकाय चुनाव में सोशल मीडिया पर बीजेपी सबसे ज्यादा सक्रिय है।

UP Nikay Chunav : झांसी में नगर निगम चुनाव अब लगभग आखिरी दौर पर है। ऐसे में बीजेपी ने सोशल मीडिया को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के जमीनी स्तर पर दावे फेल नजर आ रहे हैं। कांग्रेस और बीएसपी जद्दोजहद कर रहे हैं। बीजेपी ने 395 बूथ लेवल पर 800 व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं हैं। उसके एक बार में शहर के 3.50 लाख लोगों तक मैसेज पहुंच जाते हैं। विपक्षी दल सिर्फ चंद लोगों तक ही मैसेज पहुंचा पा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर रणबांकुरे तैयार

बीजेपी ने अपना सबसे बड़ा हथियार सोशल मीडिया को बना लिया है। जमीन पर कार्यकर्ताओं की फौज उतारकर विपक्षी मोर्चे पर हमलावर भारतीय जनता पार्टी ने अब आईटी वार भी छेड़ दिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा के रणबांकुरों ने मोर्चा संभाल लिया है। वह भाजपा के संदेश को पलक झपकते ही महानगर के साढ़े तीन लाख लोगों के मोबाइल फोन पर पहुंचा देते हैं। इसके लिए हर बूथ पर वाट्सग्रुप एक्टिव किए गए है तो ट्विटर और फेसबुक से भी सियासी प्रहार किए जा रहे हैं।


जमीनी स्तर पर संगठन कर रहा काम

भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा किया है। हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करते हैं। चुनाव में पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ता को सौंपी जाती है।


प्रत्येक बूथ पर पांच व्हाट्सएप ग्रुप एक्टिव है

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की 6 मोर्चे और प्रकोष्ठ की टीमें भी संगठन के लिए काम करती हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण आईटी टीम का गठन बूथ स्तर पर होता है। प्रत्येक बूथ पर 5 व्हाट्सएप ग्रुप एक्टिव हैं। जो पलक झपकते ही पार्टी का मैसेज 3:30 लाख लोगों तक पहुंचाते हैं। इस समय नगर निगम चुनाव में इस पूरे सेट अप का उपयोग कर भाजपा का चुनावी अभियान चलाया जा रहा है।


एक पोस्ट 64 लोगों की फेसबुक आईडी तक

बीजेपी की आईटी सेल ने शहर में फेसबुक पेज भी बनाए हैं। जिस पर एक पोस्ट करते ही 64 फेसबुक आईडी पर लाइव शो करने लगता है। इसमें पार्टी का कोई भी पदाधिकारी कमेंट करता है तो 64 लोग देख सकते हैं। इसके अलावा मेयर प्रत्याशी के फेसबुक पेज से भी चुनावी मैसेज भेजे जा रहे हैं। ट्विटर हैंडल में भी बीजेपी सबसे ऊपर चल रही है।