7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तस्वीरों में देखें- मंत्री मोती सिंह ने किसानों को बांटे ऋण मोचन प्रमाणपत्र

प्रभारी मंत्री ने 5025 किसानों को बांटे ऋण मोचन प्रमाणपत्र, किसानों को दिलाया भरोसा- सूखाग्रस्त घोषित होगा बुंदेलखंड

2 min read
Google source verification
UP Minister Moti Singh

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री और जिले के प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने झांसी में किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया। पहले चरण के 11055 में से 5025 किसानों को ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसान को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाना और उनकी आय दोगुना करना सरकार का पहला लक्ष्य है। फसल ऋण मोचन योजना इसी की कड़ी है।

UP Minister Moti Singh

पहले चरण में ऋण मोचन के लिए 11055 किसान चुने गए हैं। इनके खाते में 67,17, 67,547 रुपये आरजीटीएस के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में 5025 किसानों को प्रमाणपत्र बांटे गए हैं। शेष किसानों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे।

UP Minister Moti Singh

राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र दैवीय आपदा से ग्रस्त है। इस बार भी यहां बारिश नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के समक्ष बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

UP Minister Moti Singh

कार्यक्रम को जालौन सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक राजीव सिंह, जवाहरलाल राजपूत, बिहारी लाल आर्य एवं जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव, पूर्व महापौर किरन वर्मा, विधान परिषद के पूर्व सभापति मानवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि डा. जगदीश सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार उपस्थित रहे।

UP Minister Moti Singh

कार्यक्रम का संचालन डीआईओएस डॉ. एनके पांडेय ने किया। इसके पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर दतिया गेट की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

UP Minister Moti Singh

पहले चरण में ऋण मोचन के लिए 11055 किसान चुने गए हैं। इनके खाते में 67,17, 67,547 रुपये आरजीटीएस के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में 5025 किसानों को प्रमाणपत्र बांटे गए हैं।