18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकर संक्रांति पर भाजपा ने पकाई सामाजिक समरसता की खिचड़ी, इनकी भी दिखी झलक, किया 74 सीटें जीतने का दावा

भाजपा का दावा- लोकसभा चुनाव में यूपी में 73 की जगह 74 सीटें जीतेगी पार्टी...

2 min read
Google source verification
BJP Samajik Samrasta Bhoj on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर भाजपा ने पकाई सामाजिक समरसता की खिचड़ी, इनकी भी दिखी झलक, किया 74 सीटें जीतने का दावा

झांसी. चुनावी साल की मकर संक्रांति पर भारतीय जनता पार्टी ने यहां सामाजिक समरसता की ऐसी खिचड़ी पकाई कि इसमें श्रीराम से लेकर शबरी तक और डा. भीमराव अंबेडकर से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक सबकी झलक दिखला दी। इस मौके पर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सामाजिक सहभोज विभिन्न समाज के लोगों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना गठबंधन कर ले, लेकिन सामाजिक एकजुटता के बल पर भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में यूपी में 73 की जगह 74 सीटें जीतेगी। समाज को समरसता के भाव से आगे बढ़ना चाहिए।


इन्होंने भी विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने की शुभ बेला में आयोजित यह सामाजिक समरसता सहभोज समाज की एकजुटता को बढ़ाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के साथ ही विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और मऊरानीपुर के विधायक बिहारी लाल आर्य ने भी विचार व्यक्त किए।

ये लोग रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, मानवेंद्र सिंह, रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, श्रीमती किरन वर्मा, डा.जगदीश सिंह चौहान, संजीव श्रृंगीऋषि, अरिदमन सिंह व बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा इस सामाजिक सहभोज में डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह समेत अन्य अनेक अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन मुकेश मिश्रा ने किया। बाद में नंद किशोर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक कतार में बैठकर किया भोजन

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित इस सहभोज में पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक कतार में बैठकर भोजन किया। उन्हें दोना-पत्तल में भोजन परोसा गया।