2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक-एक मतदाता पर रहेगी भाजपा की नजर, बीएलओ के साथ-साथ घूमेंगे भाजपाई

एक-एक मतदाता पर रहेगी भाजपा की नजर, बीएलओ के साथ-साथ घूमेंगे भाजपाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 18 Jun 2018, 1:44 PM IST

bjp workers go with blo for correction of voterlist

एक-एक मतदाता पर रहेगी भाजपा की नजर, बीएलओ के साथ-साथ घूमेंगे भाजपाई

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसके तहत एक-एक मतदाता पर नजर रखने और विभिन्न स्थानों पर दर्ज फर्जी मतदाताओं को सूची से हटवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) के साथ घूमेंगे। मतदाताओं की सूची का यह पुनरीक्षण अभियान 30 जून तक चलेगा। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने का काम किया जाएगा। इस संबंध में यहां आयोजित पार्टी की बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

ये दिए गए दिशा-निर्देश

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल यादव मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिला, महानगर, मंडल और प्रदेश के पदाधिकारी बीएलओ के साथ भ्रमण करेंगे। वह फार्म छह व सात भरवाने का काम करेंगे। हमारा उद्देश्य लोकसभा चुनाव से पहले 18 साल के हो चुके नए मतदाताओं को सूची में जोड़ना है। इस मौके पर नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र में दोबारा सरकार बनना तय है। वहीं महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि मतदाता सूची में बहुत सारी गड़बड़ियां रहती हैं। इनको दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी का निर्वहन भी कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल ने मतदाता अभियान को मजबूती से सफल बनाने पर जोर दिया।

ये लोग रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल, गिरीश सक्सेना, संतोष सोनी, सुबोध गुबरेले, मोहन सिंह यादव, सुधीर सिंह, जगदीश सिंह चौहान, हनुमंत सिंह नरवरिया, सुमन पुरोहित, रोहित गोठनकर, दिगंत चतुर्वेदी और प्रियांशु डे समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के महानगर महामंत्री मुकेश मिश्रा ने किया। बाद में सभी के प्रति आभार नंद किशोर भिलवारे ने व्यक्त किया।