15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा ने लगाया ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव, ये पूर्व विधायक लड़ेंगे मेयर का चुनाव

बसपा ने लगाया ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव, ये पूर्व विधायक लड़ेंगे मेयर का चुनाव

2 min read
Google source verification
BSP ANNOUNCED BRIJENDRA VYAS AS A MAYOR CANDIDATE FROM JHANSI

झांसी में बसपा द्वारा घोषित प्रत्याशी बृजेंद्र व्यास को फूल मालाएं पहनाते बसपाई।

झांसी। विधानसभा चुनाव में हुई खस्ता हालत के मद्देनजर इस बार बहुजन समाज पार्टी नगर निकाय के चुनाव को लेकर पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। पार्टी ने इस चुनाव में पार्टी के टिकट पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर रखा है। इसीलिए इस बार पार्टी ने अभी से नगर निकाय चुनाव के लिए अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में झांसी नगर निगम के लिए पार्टी ने यहां के जातीय समीकरणों के मद्देनजर ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी की ओर से गरौठा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी गई है।

दो बार हार चुके हैं झांसी से विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी ने झांसी मेयर सीट पर अपने जिताऊ प्रत्याशी के तौर पर बृजेंद्र व्यास को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि बृजेंद्र व्यास दो बार झांसी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और उनका जनाधार भी है। एक उपचुनाव में वह निर्दलीय के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़े और केवल नौ वोट के अंतर से चुनाव हार गए। उसके बाद वह कांग्रेस के टिकट पर भी झांसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। तब भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब बहुजन समाज पार्टी ने उनको मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बैठक में की गई घोषणा

यहां पर जयपाल अहिरवार की अध्यक्षता में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष अनुराधा शर्मा के आवास पर हुई बैठक के दौरान बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर बृजेंद्र व्यास को बसपा का मेयर पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तत्काल ही प्रत्याशी को जिताने के लिए जुट जाने और विधानसभा चुनाव का बदला चुकाने का आह्वान किया। जोन इंचार्ज विजय कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है। इस दौरान सादिक अली ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश साहू, रविकांत मौर्य, भूपेंद्र आर्य, अभिनव शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, शमीम खान, प्रेमनारायण पंचोरिया, पर्वत सिंह पाल, गोविंद सिंह रायकवार, डा. प्रवीण कुमार शशि, मुन्ना पाली, सलीम खान, रामबाबू चिरगइयां, सुनील अहिरवार उपस्थित रहे। संचालन आनंद साहू ने किया। बाद में सुरेंद्र श्रीवास ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।