
झांसी रेलवे स्टेशन पर अब बुंदेली भाषा के दिखेंगे साइन वोर्ड।
Jhansi News : बुंदेली भाषा को वीरों की भाषा माना जाता है। अब इस भाषा को एक नई पहचान मिलने जा रही है। अब साइन बोर्ड से लेकर आकृति तक में मिलेगी भाषा की चमक। रेल मंत्री ने दिए आदेश हर छोटी सुविधा को दर्शाएंगे यह रेखाचित्र प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, सहायता डेस्क, सूचना केन्द्र, खोया-पाया, पुरुष शौचालय, महिला शौचालय, दिव्यांगजन पुरुष शौचालय, दिव्यांगजन महिला शौचालय, दिव्यांगजन पेयजल सुविधा, व्हीलचेयर, पर्यटन सूचना केन्द्र, लिफ्ट, एस्केलेटर, वाइफाइ जोन, सीसीटीवी कैमरा ।
अंग्रेजी, हिंदी के साथ दिखेगी बुंदेली भाषा
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब रेलवे द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी जुटाने या समझने में कोई परेशानी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर लगे साइन बोर्ड बदलने की तैयारी कर ली गई है। यहाँ अब जो साइन बोर्ड लगेंगे, उसमें अंग्रेजी व हिन्दी भाषा के साथ बुंदेली भाषा में भी सुविधाओं का उल्लेख किया जाएगा। इसके साथ ही अनपढ़ यात्रियों को सुविधाओं की जानकारी देने के लिए रेखा चित्र भी साइन बोर्ड पर अंकित किए जाएंगे।
स्पष्ट समझ आने वाले लिखे जाएंगे शब्द
रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर जतिन कुमार ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर निर्देश देते हुए कहा कि जो सुविधाएं यात्रियों को रेलवे की ओर से दी जाती हैं। उनकी जानकारी यात्रियों को होनी चाहिए। कई बार देखने में आता है कि यात्री साइन बोर्ड पर लिखे अक्षर या रेखाचित्र से समझ नहीं पाते कि साइन बोर्ड किस ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में रेलवे का यात्री सुविधा का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि भारतीय रेल के सभी रेलवे स्टेशन पर लगाए जाने वाले साइन बोर्ड एक ही तरह के होंगे और इन पर क्षेत्रीय भाषा सहित हिन्दी और अंग्रेजी में भी स्पष्ट समझ आने वाले शब्द लिखे जाएंगे। बोर्ड ने कहा इन साइन बोर्ड के साथ मानकीकृत रेखाचित्र भी अंकित किए जाएं, जो यह स्पष्ट कर सकें कि बोर्ड किस यात्री सुविधा का संकेत दे रहा है।
Published on:
16 May 2023 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
