13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेलखंड में नया ‘नोएडा’: बीडा को मुफ्त में मिली 1400 हेक्टेयर जमीन, उद्योगों की होगी धूम!

बुंदेलखंड के झांसी में नोएडा की तर्ज पर विकसित किए जा रहे औद्योगिक शहर बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) को 1400 हेक्टेयर बेशकीमती सरकारी जमीन मुफ्त में मिल गई है। यह जमीन ग्राम सभा के नाम दर्ज थी और बीडा को आवंटित करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bundelkhand Gets New Noida Bida Allotted 1400 Hectares of Land Free for Industrial Boom

झांसी: बीडा को मुफ्त में मिली 1400 हेक्टेयर बेशकीमती जमीन, उद्योगों की स्थापना को मिलेगा बढ़ावा

Bida: नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड के झांसी में विकसित किए जा रहे औद्योगिक शहर बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) को 1400 हेक्टेयर बेशकीमती सरकारी जमीन मुफ्त में मिल गई है। यह जमीन ग्राम सभा के नाम दर्ज थी और बीडा को आवंटित करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया है।

इसके अलावा, काश्तकारों से 7800 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जिसके लिए किसानों को 500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। बीडा कुल 14,225 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा, और इसमें 33 गांव शामिल होंगे।

उद्योगों के लिए बढ़ती रुचि:

बीडा में निवेश के लिए 300 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर उद्यमी शहर के विकास का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई उद्यमियों ने पहले ही भूखंड आवंटन के लिए आवेदन कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है:

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने कहा, "बीडा के लिए निजी और सरकारी जमीनें अधिग्रहित करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। काश्तकारों से रोजाना बैनामे किए जा रहे हैं और सरकारी जमीनें भी बीडा के नाम दर्ज की जा रही हैं।"