24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर : प्रियंका गांधी बोली- 2022 की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता, टिकट बंटवारे में ली जाएगी राय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने झांसी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित, कहा- उत्तर प्रदेश में अपराध की बयार, दलितों के उत्पीड़न को योगी सरकार का मौन समर्थन

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
झांसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने झांसी में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन व कार्यकर्ताओं के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण होंगे। टिकट बंटवारे में सबकी राय ली जाएगी। संगठन विचारों व कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़े होते हैं। यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेसजनों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस देश के समक्ष खड़ी चुनौतियों से मुकाबला करने में हमेशा अग्रणी भूमिका में रही है। वह देश के लिये अपना सब कुछ कुर्बान करने वाली भूमिका को निभाना अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि देश अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है। हर तरफ सरकार की प्रताड़ना सहने को मजबूरों का एक बड़ा वर्ग त्रासदीपूर्ण जीवन जीने के लिये विवश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है। उसका निर्वहन करना है। उसके लिये प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा।

कांग्रेस महासचिव ने प्रशिक्षिण शिविर में मौजूद कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के हालात मौजूद सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण विपरीत हो चुके हैं। बेतहाशा बढ़ती महंगाई, गरीबी, कुपोषण, अपराध के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष खड़ी चुनौतियों से केवल कांग्रेस ही मुकाबला कर सकती है, उसके लिए सबको सक्रिय भागीदारी निभाना पड़ेगी। कहा कि देश के हर वर्ग की पीड़ा को हरने का हमारा इतिहास भी है। वर्तमान भी और भविष्य भी इसलिये हमारी पहली प्राथमिकता देश और जनमानस है। उसके साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा व दर्द को साझा करने के साथ उससे मुक्ति के लिये मेहनत से काम करना है।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने सीएम योगी लिखा पत्र, कहा- यूपी के कई जिलों में मिल रहीं ऐसी सूचनाएं

'बीजेपी सरकार से सवाल करती रहेगी कांग्रेस'
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया है। निर्धन हो या मध्यम वर्ग या समाज का कोई भी वर्ग वह बढ़ती महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भष्टाचार से पीड़ित है। कांग्रेस मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरुद्ध भाजपा सरकार से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बयार बह रही है। शोषित, वंचित दलितों का उत्पीड़न योगी सरकार का प्रमुख एजेंडा है। अपराधियों को मौन समर्थन स्थितियों को विस्फोटक बनाता जा रहा है। सरकार जनता को राहत देने की रणनीति से हमेशा की तरह दूरी बनाए हुए है।

'भाजपा सरकार के पास कोई विजन नहीं'
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई विजन नहीं है। वह युवाओं, बेरोजगारों के साथ छल का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में उनके साथ अन्याय कर रही है। सवालों के उत्तर देने के स्थान पर वह झूठ बोलती है और जवाबदेही से बचती है। भाजपा सरकार में बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित हैं। वह भटक रहे हैं। सरकारी नौकरियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। नौकरियों के लिये चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पाने के लिये दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़े दलों का नहीं होगा गठबंधन, छोटे दलों की बढ़ी पूछ-परख