13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी बहन के साथ हुई थी सगाई… छोटी से कर ली Love Marriage, फिर युवक की मौत: एक दर्दनाक कहानी

झांसी से एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। जहां एक बहन से संबंध तय होने के बाद दूसरी से युवक ने शादी कर ली थी। अब युवक की मौत हो चुकी है। मौत की वजह जहर खाना बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Tragic Love Youth Death in Controversial Marriage Saga

Controversial Marriage Youth Tragic Demise, बड़ी बहन के साथ हुई थी सगाई… छोटी से कर ली Love Marriage, फिर युवक की मौत: एक दर्दनाक कहानी

यूपी के झांसी में शादी बडी बहन से तय हुई और लव मैरिज छोटी बहन से करने के बाद युवती जब मायके गयी, तो वहां पर विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना के 8 दिन बाद युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी अपने चचेरे भाई पर शराब पिलाने और जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

ये है पूरा मामला

गुरसराय निवासी वृन्दावन अहिरवार ने बताया कि उनके 3 पुत्र हैं। इसमें बड़ा अजय (22), उससे छोटा जयपाल (20) और सबसे छोटा छोटू है। उन्होंने बताया कि उनके दो दो पुत्र अजय और जयपाल का रिश्ता पास के एक गांव की दो बहनों से तय हो गया था। लगभग 2 वर्ष पहले फलदान हो चुका था। 8-10 माह पहले लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया।

छोटी बेटी से हो गए थे प्रेम संबंध

इसी बीच बड़े पुत्र अजय और जहां रिश्ता तय हुआ था, उनकी तीसरे नंबर की छोटी पुत्री निशा के बीच में प्रेम सम्बन्ध हो गए। इस पर दोनों ने 1 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह कर लिया था। पुत्र बहू साथ रह रहे थे, लेकिन बहु के मायके वालो को यह विवाह स्वीकार नहीं था। अजय की पत्नी निशा ने बताया कि रिश्ता तोड़ने में उसके मायके वालों की गलती थी, जिसके कारण उसने अजय से लव मैरिज कर ली थी। निशा ने बताया कि 2 माह पहले उसकी मां उसके घर आयी थीं, जिस पर वह 29 मई को मायके चली गयी थी।

अजय के साथ कर दी मारपीट

वहां पर उसकी बहनों व परिजनों ने उसके साथ झगड़ा किया था। अजय के पहुंचने पर उसके साथ मारपीट कर दी थी। उसका एक चचेरा भाई ससुराल के पास रहता है। आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने उसके पति अजय को बीते रोज शराब पिलायी और जहर खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर वह उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे, जहां उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने ये कहा

थाना गुरसराय प्रभारी निरीक्षक सन्तोष अवस्थी ने बताया कि निशा अपना हिस्सा मांगने के लिए मायके पहुंची थी। उसके परिजनों का कहना था कि उसने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। जब बड़ी बहनों ने उस परिवार में शादी करने से इन्कार कर दिया था, तो वहां पर शादी करने की जरूरत नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष चले गए थे। यह बात 27 मई की है और 5 जून को अजय ने जहर खाया। अब उसकी पत्नी मायके वालों पर आरोप लगा रही है। तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।