
लड़की का प्रेमी के साथ भागने का प्रयास, मां ने जंजीरों से बांधकर जड़ दिया ताला
झांसी में एक नाबालिग लड़की को प्रेमी के साथ भागने की कोशिश करते हुए उसकी मां ने पकड़ लिया। मां ने लड़की को जंजीरों से बांधकर ताला जड़ दिया। यह देख मजमा लग गया और लोगों ने लड़की पर थप्पड़ भी बरसा दिए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लड़की को मुक्त कराया।
ये है पूरा मामला
मां का कहना है कि उसकी बेटी तालपुरा निवासी युवक से प्यार करती है और उसी के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है। मां का कहना है कि वह लड़का ठीक नहीं है और दूसरी जाति से संबंध रखता है। उसने लड़के के घर जाकर भी समझाया और परिवार को उलहाना दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लड़की पहले भी दो बार भागने का प्रयास कर चुकी थी।
मां ने भागने से पहले पकड़ा
शनिवार शाम को मां ने अपनी बेटी को फिर से प्रेमी के साथ भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। शोर मचाने पर प्रेमी भाग गया। मां ने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
रेहड़ी पर जंजीरों से बांधकर ताला डाल दिया
मां ने लोगों की मदद से बेटी को रेहड़ी पर जंजीरों से बांधकर ताला डाल दिया। लड़की को जंजीरों में जकड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने लड़की पर थप्पड़ भी बरसा दिए।
अपना दल एस के जिलाध्यक्ष ने पुलिस बुलाई
सूचना पर पहुंचे अपना दल एस के जिलाध्यक्ष विजय कछवारे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर लड़की को जंजीरों से मुक्त कराया।
लड़की ने खुद की उम्र 18 साल बताई
मामले में मंडी चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि लड़की और उसकी मां को चौकी ले गए थे। लड़की ने खुद की उम्र 18 साल बताई है, लेकिन उम्र को लेकर जांच की जा रही है। लड़की ने बयान दिया कि उसने खुद ही अपने आपको जंजीरों से जकड़ लिया था। मेडिकल जांच में कोई चोट नहीं आई है। लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ घर चली गई।
Published on:
07 Apr 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
