20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिंपल यादव ने किया नीतीश के बयान का समर्थन, बोलीं- बच्चों को स्कूल में देनी चाहिए सेक्स एजुकेशन

झांसी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में सेक्स एजुकेशन देनी चाहिए। वे एमपी चुनाव प्रचार के दौरान झांसी आईं थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
Dimple Yadav in Jhansi

झांसी की एक होटल पहुंची डिंपल यादव।

एमपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए माहौल बनाने आई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव ने आज झांसी में मीडिया के सामने आकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आबादी पर नियंत्रण करने के लिए स्कूलों में बच्चों को सेक्स एजुकेशन दी जानी चाहिए। डिम्पल ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए इण्डिया गठबंधन का समर्थन किया और दलों के बीच मतभेद को सिरे से खारिज कर दिया।


शिवपुरी के प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद डिम्पल यादव मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद गुरुवार को झांसी पहुंची। यहां स्थानीय होटल में प्रवास के दौरान डिम्पल यादव ने पत्रकारों से मुलाकात करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर ताल ठोकी। उन्होंने हाल ही में बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए विवादित बयान का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए युवाओं को सेक्स एजुकेशन देने के साथ ही गर्भनिरोधक के प्रयोग के बारे में जागरूक करना ही चाहिए।


गठबंधन में नहीं है मतभेद

डिम्पल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है और सरकार बनाने में सपा हमेशा सहयोग करेगी। सपा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरी है और जनता का समर्थन भी मिल रहा है। झांसी प्रवास के दौरान डिम्पल यादव शुक्रवार को सुबह महानगर और जिले के सपा नेताओं- पदाधिकारियों से वार्ता कर यहां पार्टी की सक्रियता पर चर्चा करेंगी। इसके बाद डिम्पल यादव पृथ्वीपुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा करने पहुंचेंगी। इससे पहले वह ओरछा स्थित भगवान रामराजा दरबार में दर्शन भी करेंगी।