21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली में खुशी की जगह परिवार में फैला मातम, बेटी की शादी को लेकर परेशान किसान ने कर ली सुसाइड

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किसान ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दीपावली में घटी इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Farmer commits suicide in Jhansi

इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।

एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह रात को कमरे में अकेले सोने के लिए चला गया था। सुबह पुत्र जगाने गया तो पिता कमरे में रस्सी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ये है पूरा मामला

थाना रक्सा के ग्राम बमेर निवासी अशोक अहिरवार (42) खेती-किसानी के साथ ही मजदूरी करता था। पुत्र राजा ने बताया कि शुक्रवार को पिता कोटखेड़ा गांव में मजदूरी करने गए थे। शाम 7 बजे वह लौटकर आए और खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। वह मां सुधा के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। शनिवार सुबह जब पिता कमरे से बाहर नहीं आए तो आवाज दी और दरवाजा खटखटाया। कोई जबाव नहीं आने पर रोशनदान से देखा तो पिता पंखे के हुक पर रस्सी बांधकर फांसी के फन्दे पर लटके थे। बेटे के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।


पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के बड़े भाई दौलती अहिरवार ने बताया कि अशोक के पास करीब 3 बीघा खेती है। उसकी पुत्र प्रियंका (20) और पुत्र राजा (18) है। प्रियंका झांसी में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही है, पुत्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है। अशोक को पुत्री की शादी करनी थी। इसको लेकर अशोक चिन्तित रहते थे। इस सम्बन्ध में थाना रक्सा प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि बमेर में अशोक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।