31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक के बेटे को पार्टी में बड़ा पद देने पर फंस गए जिला अध्यक्ष, लेटर जारी कर प्रदेश मुखिया ने दे डाली चेतावनी

Jhansi News : झांसी सदर विधायक रवि शर्मा अपने बेटे की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके बेटे को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया है। जिसके चलते जिलाध्यक्ष को अपना पद खतरे में दिखने लगा है।

2 min read
Google source verification
a1

सदर विधायक रवि शर्मा।

Jhansi News : बीजेपी विधायक रवि शर्मा इन दिनों विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। उन पर लगातार कई महीनों से एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। अब वे अपने बेटे परन प्रताप शर्मा की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष MLC प्रायांशु दत्त द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष के नाम एक चेतावनी भरा लेटर लिखा है। जिसमें विधायक रवि शर्मा के बेटे को बगैर किसी सूचना के पद देने पर उनकी फटकार लगाई है।

ये है पूरा मामला

झांसी से सदर विधायक रवि शर्मा के बेटे परन प्रताप शर्मा को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया है। इस पद को देने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह जादौन पर प्रदेश नेतृत्व की गाज गिर गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रायांशु दत्त द्विवेदी ने एक लेटर जारी किया है। जिसके माध्यम से 24 घंटे के अंदर जिलाध्यक्ष से इस बड़ी गलती के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

पदमुक्त हो सकते हैं जिलाध्यक्ष

बताते चलें कि BJP के युवा मोर्चा के संगठन में 6 मंत्री थे। युवा मोर्चा के मौजूदा मंत्री विनय प्रताप सिंह को दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। जिसके चलते उनका पद खाली हो गया था। इस पर प्रदेश नेतृत्व से परामर्श किए बगैर जिलाध्यक्ष ने विधायक के बेटे को मंत्री बना दिया। इस पर पार्टी में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। लोग बगावत पर उतर आए तो मामला प्रदेश संगठन मुखिया के पास पहुंच गया। जिलाध्यक्ष की हरकत से नाराज होकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रायांशु दत्त द्विवेदी ने महानगर अध्यक्ष को नोटिस जारी कर दिया।