
एक्सीडेंट में 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल।
Jhansi News: कानपुर हाईवे पर गुलारा गांव के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहीं 8 महिलाओं को कुचल दिया। इसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां 2 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे की हालत में था और वह खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुलारा गांव की 8 महिलाएं खेत में मजदूरी पर धान रोपने गई थीं। शाम को वह खेत से पैदल अपने घर को लौट रही थीं। कुछ महिलाओं ने अपने सिर पर चारा की गठरी रखी हुई थी। जब वह गांव के पास पहुंची, तभी कानपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने कुचल दिया।
गांव में मचा कोहराम
सभी महिलाएं एक ही गांव गुलारा की रहने वाली थीं। जैसे ही हादसे की जानकारी गांव में पहुंची तो सभी मदद के लिए दौड़ पड़े। महिलाएं इधर-उधर पड़ी हुई थी। किसी तरह से उनको उठाया और तुरन्त मेडिकल कॉलिज भेजा। सरोज और सुमन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सरोज की देवरानी रिंकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौत से गांव में कोहराम मच गया।
मौके पर ही पकड़ा गया चालक
प्रत्यक्षदर्शी विकास ने बताया कि आरोपी ड्राइवर कार को लहराते हुए चला रहा था। हादसे के बाद वह कार को भगाता हुआ ले गया। लोगों के रोकने पर उसने कार को रोका। इसके बाद वह कार से नीचे उतरा तो ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। उसने शराब पी रखी थी। सूचना पर पहुंची चिरगांव पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
Published on:
28 Jul 2023 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
