
Barmer
शहर के गंगागिरी मठ में मंगलवार को भगवान दत्तात्रेय जंयती हर्षाल्लास से मनाई गई। इस दौरान चौहटन मठ महंत जगदीशपुरी , तारातरा प्रतापुपरी ,गंगागिरी खुशालगिरी व गोविन्द गिरी के सान्निध्य में शोभायात्रा का आगाज हुआ।
इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मध्वजा, ढ़ोल व साधु-संतों की टोली के साथ दत्तात्रेय भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
यात्रा गंगागिरी मठ से रवाना होकर राय कॉलोनी, पांच बत्ती चौराहा, कलक्टर आवास, रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड, नगर परिषद, तनसिंह सर्किल होते हुए पुन: मठ पहुंची। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया। शोभायात्रा का जगह -जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इससे पहले सोमवार की रात को जागरण हुआ। इसमें संत वाणी, प्रवचन व भजनों की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान परेऊ मठ के महंत आंेकार भारती, कनाना परशुराम गिरी,लेटा रणछोड भारती, पुनासा से बाबूगिरी,
लीलसर मोटनाथ, हमीरपुरा नारायणपुरी, खुशाल गिरी, गोविन्द गिरी, मदननाथ गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
इन्होंने लिया लाभ
इसके बाद धर्मसभा को साधु-संतों ने संबोधित किया। वहीं बोलियों का आयोजन हुआ जिसमें धर्मध्वजा का लाभ
राणपुरी, आरती का लाभ तेजगिरी, चंवर ढुलाई मदननाथ गोस्वामी व भोजन प्रसादी का लाभ धर्मसिंह भाटी महाबार ने लिया। संचालन हीरगिरी गोस्वामी ने किया।
Published on:
13 Dec 2016 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
