
पत्नी ने शादी में जाने से मना किया तो पति ने खा लिया जहर।
Jhansi News : झांसी में पति पत्नी के विवाद में पति की जान चली गई। अपने रिश्तेदार की शादी में सजधज कर तैयार हुए पति को पत्नी की एक बात बुरी लग गई और उसने सल्फाइड खा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फ़ानन में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये है पूरा मामला
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी राजेश सिंह चौहान ने जहर खा लिया। हालत बिगडी तो परिजनों ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई बबलू ने बताया की उसका भाई रक्सा टोल प्लाजा की एंबुलेंस चलाता था। उसकी शादी कानपुर के पनकी निवासी साधना से हुई थी। उसकी एक 4 साल की बेटी है। पति-पत्नी के बीच में अक्सर झगड़ा हो जाता था। कई बार उनको समझाया गया था। झगड़े की वजह से भाई ने शराब पीना शुरू कर दिया था। कुछ दिन पहले ही भाई पत्नी को सुसराल से लेकर आया था। रविवार को उसके भाई को किसी रिश्तेदार की शादी में इटावा जाना था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप लगाया कि पत्नी ने उसको उल्टा-सीधा बोल दिया, जिससे उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
शादी में जाने के लिए मना कर रही थी पत्नी
बबलू ने बताया की भाई की पत्नी उसको शादी में जाने के लिए मना कर रही थी। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। भाई तैयार होकर इटावा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुँच गया था। देरी हो जाने के कारण ट्रेन जा चुकी थी। कोई दूसरी ट्रेन भी नहीं थी। वह वापस घर आ गया था। आरोप लगाया कि इसके बाद पत्नी ने कोई ऐसी बात कह दी, जो उसको बर्दाश्त नहीं हुई और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
Published on:
06 Jun 2023 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
