
बारिश की इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।
UP weather update: उत्तर प्रदेश के झांसी सहित कई जनपदों में बुधवार को बारिश होती रही। कई जिलों में तो बारिश का रिकॉर्ड तक दर्ज किया गया। लेकिन बृहस्पतिवार को झांसी में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, झांसी में तापमान कम रहने की वजह से गर्मी का एहसास कम होगा।
चलेंगी तेज हवाएं
झांसी में बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से ही हवाओं की रफ्तार अच्छी रहेगी। जो देर रात तक बनी रहेगी। 11 बजे रात में एक बार फिर बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
गर्मी से मिलेगी राहत
सुबह आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से आसमान में बादलों का स्वरूप छिछला हो जाएगा। बादलों की वजह से नमी बनी रहेगी। लेकिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं सताएगा।
Published on:
24 Aug 2023 06:52 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
