28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 साल से जेल में बंद था पति, बाहर निकलते ही पढ़ लिए पत्नी के अश्लील मैसेज, गुस्से में बीवी के फाड़ दिए कपड़े और फिर…

Jhansi News: झांसी में एक शख्स रेप के मामले में जेल में बंद था। 2 साल बाद जब जेल से बाहर निकला तो पत्नी के मोबाइल पर उसने अश्लील मैसेज पढ़ लिए। और उसे पता चल गया कि उसकी पत्नी के किसी और पुरुष के साथ अवैध संबंध बन गए हैं। इसके बाद उसने पत्नी के कपड़े फाड़कर बेल्ट से पिटाई कर दी।

2 min read
Google source verification
a1

इस फोटो को सोशल मीडिया से लिया है।

Jhansi News: झांसी के समथर थाना क्षेत्र की महिला के जहर खाने वाली घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है।

मायके वालों के अनुसार उनकी बेटी ने उनको फोन करके बताया था कि पति ने उसके कपड़े उतरवाए और पीटा, जिससे उसने जहर खा लिया। उधर, पति का कहना था कि वह जेल में बंद था। पत्नी के मोबाइल फोन पर अश्लील मेसिज पढ़े। इसको लेकर उससे पूछताछ की तो उसने आत्महत्या कर ली।

ये है पूरा मामला

थाना समथर के ग्राम बुडेरा घाट निवासी बलवान की पहली शादी 2012 में हुई थी। विवाद होने पर पत्नी से कुछ समय बाद ही तलाक हो गया था। इसके बाद उसकी डबरा (ग्वालियर) के ग्राम पमाय निवासी सीमा से 20 जनवरी 2020 को दूसरी शादी हो गई थी। सीमा की भी यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद बलवान पर गांव की ही एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने उसको जेल भेज दिया था। बलवान ने बताया कि वह 21 सितंबर 2021 से 1 अगस्त 2023 तक जेल में रहा। जेल से छूटने पर घर आकर पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगा। 15 अगस्त की रात को पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज आया। इसमें पत्नी के लिए अनाप-शनाप लिखा था। उस नम्बर पर फोन लगाया तो एक महिला ने कॉल रिसीव की। महिला ने बताया उसके पति का सीमा से अफेयर है और रात में वह कॉल लगाती है। पति ने बताया कि अफेयर की बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। उसने एक-दो चांटे मार दिए थे।


कपड़े उतारकर बांध दिया था

फोन कर सीमा के पिता को भी यह बात बतायी थी। अफेयर को लेकर ही उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इधर, पंजाब में रहने वाले सीमा के पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीमा की पहली शादी बेसनाई गांव में हुई थी, लेकिन वह रिश्ता टूट गया था। इसके बाद सीमा की शादी बलवान से कर दी थी। 15 अगस्त को पति ने अफेयर की बात पर पुत्री को बुरी तरह पीटा था। उसके कपड़े उतारकर बांध दिया था और काफी देर तक पीटता रहा। दामाद ने उनके पास फोन किया था, तो उन्होंने उसको समझाते हुए पुत्री को उनके घर छोड़ जाने को कहा था। लेकिन दोनों के बीच में विवाद होता रहा। इस कारण से वह रक्षाबन्धन पर भी मायके नहीं आयी थी। एक माह से दामाद पुत्री को प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर सीमा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।


सीमा ने पिता से जान बचाने की लगाई थी गुहार

पिता ने बताया कि सीमा ने बुधवार को जहर खा लिया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मोबाइल फोन पर बेटी से बात हुई तो सीमा ने बस इतना कहा था कि पापा मुझे बचा लो। वह झांसी पहुंच पाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।