
इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध बन गए। कुछ दिन में ही इस नाजायज रिश्ते का परिवार के सामने पर्दाफाश हो गया। इसके बाद ससुर अपने किए पर पछताने लगा और आत्मग्लानि के चलते जहर खा लिया। और मौत से पहले पश्चाताप की आग में जल रहे व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन करके माफी मांगी।
ये है पूरा मामला
झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 48 साल के करन (काल्पनिक नाम) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। करन की पहली पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी की मोत के बाद करन के परिजनों ने गाता गांव की एक महिला से शादी करा दी।
महिला भी पहले से शादीशुदा थी
महिला के पति की मृत्यु हो गयी थी और उसका एक 4 साल का बेटा था। शादी के बाद महिला पति और पुत्र के साथ रहने लगी। उनके बीच में सब कुछ सही चल रहा था। बेटा बड़ा हुआ तो 5 साल पहले उसकी शादी करा दी थी।
बहू के ससुर से हो गए थे अवैध संबंध
सास ने बताया कि कुछ समय बाद बहू उसके बेटे को प्रताड़ित करने लगी। बाद में पता चला कि उसके अपने ससुर के साथ अवैध सम्बन्ध हो गए हैं। उसने उनको आपत्तिजनक स्थित में भी देख लिया था। दोनों ने उसे मारने की धमकी दे दी थी, जिससे वह डर गई थी। इसके बाद दोनों उसके सामने खुल गए थे।
5 महीने से बेटे को घर नहीं आने दिया
बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बहू ने 5 माह से उसे घर नहीं आने दिया। बेटे को डरा-धमकाकर रखती थी। दीपावली के दोज वाले दिन दोनों उसकी हत्या की बात कह रहे थे, जिसको उसने सुन लिया था। दोनों ने कुल्हाड़ी पर धार लगाकर रख ली थी। वह डर कर भाइयों का टीका करने का बहाना बनाकर मायके चली गई। घर पर बहू और ससुर रह रहे थे। उसने दोनों के रिश्तों के बारे में सभी को बता दिया था। सास ने बताया कि वह मायके में थी।
करन ने फोन पर पश्चाताप किया
शनिवार को पति का फोन आया और बोला कि हम जहर की दवा खा रहे हैं। हमने गलत किया है और ज्यादा शराब पी ली है। इसके बाद फोन काट दिया। बाद में पता चला कि पति ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। सास का कहना था कि ससुर ने जो किया वह बहुत बुरा किया, लेकिन वह चाहती है कि बहू अब बेटे के साथ रहे और अपने परिवार को संभाले। उसका एक 4 साल का पुत्र भी है।
दोनों साथ बैठकर पीते थे शराब
सास के मुताबिक, बहू अपने पति को डरा-धमकाकर रखती थी। वह अपने पति को नींद की गोली खिलाकर रात को ससुर के पास जाती थी। उसने कई बार दोनों को साथ-साथ देखा। आरोप लगाया कि बहू और ससुर साथ में बैठकर अक्सर शराब भी पीते थे।
इन्होंने कहा
वहीं, टोड़ी फतेहपुर थाना प्रभारी कौशल किशोर मिश्रा का कहना है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के जहर खाने की सूचना मिली थी। परिजन उसका उपचार कराने के लिए मेडिकल कालेज ले गए थे। संभावना है कि परिवार में विवाद के चलते उसने जहर खाया होगा।
Published on:
20 Nov 2023 06:22 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
