
जब डीएम निकले निरीक्षण पर तो सामने आई ये हकीकत, मचा हड़कंप
झांसी। जिले के नए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी जब कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित तमाम दफ्तरों का निरीक्षण करने निकले को स्थितियों को देखकर हतप्रभ रह गए। विभिन्न विभागों में नौ कर्मचारी गायब थे। इस पर जिलाधिकारी ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सफाई और पेयजल संबंधी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंद्रह दिन के बाद दुबारा निरीक्षण करने की बात कही।
स्वच्छता से कार्य करने में आती है सुगमता
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ पर्यावरण में कार्यों के क्रियान्वयन में सुगमता आती है, साथ ही कार्य भी गुणवत्तापरक होता है।
ये दिखीं अव्यवस्थाएं
भ्रमण में जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय स्थित शौचालय में गन्दगी देख सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा शौचालय को दुरुस्त कराये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पेयजल हेतु आरओ भी लगाये जाने को कहा। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते हुए 9 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया तो सभी से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शासकीय कर्मचारी व अधिकारी नियत समय पर कार्यालय में उपस्थित हों ताकि लोगों की समस्या का निस्तारण सही समय से किया जा सके।
ये निर्देश भी दिए
कार्यालय के पटलों के निरीक्षण में उन्होने निर्देश दिए कि जो अनावश्यक रिकार्ड रखा है, उसका नियमानुसार वीडिंग करायें। मालखाने के निरीक्षण में रिकार्ड की नियमित सफाई तथा उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए। कार्यालयों के निरीक्षण में विद्युत तार लटकते पाये जाने पर उन्होंने इन्हें जल्द ठीक कराये जाने को कहा। साथ ही टूटी कुर्सियों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कार्यालयों में एकरुपता लाने के लिए अलमारी, स्विच बोर्ड, लाइट व्यवस्था की समान व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय का भी भ्रमण किया। साथ ही कर्मचारी कल्याण निगम कैन्टीन को देखा।
ये अधिकारी रहे साथ
जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय बहादुर सिंह व नगर मजिस्ट्रेट सी.पी. तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Published on:
06 Feb 2018 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
