
इस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर पर तानी रिवाल्वर।
Jhansi News : वीआइपी ड्यूटि को लेकर एक इन्स्पेक्टर और दारोगा के बीच में उस समय वाद-विवाद गहरा गया, जब इन्स्पेक्टर ने ड्यूटि पर सवाल खड़े करते हुए दारोगा को हड़का दिया। दोनों के बीच में नोकझोंक के दौरान इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह ने दारोगा सोमेंद्र सिंह पर पिस्टल तान दी, जिससे वह घबरा गया। रात को मोबाइल फोन से घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और सुबह पुलिस कप्तान के समक्ष पेश होकर प्रार्थना-पत्र दिया। इस पर पुलिस कप्तान ने मामले की जांच करने के आदेश कर दिए।
ये है पूरा मामला
बताया गया कि दो दिन पहले उप मुख्यमन्त्री बृजेश पाठक झांसी आए थे। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों की ड्यूटि लगायी गयी थी। वीआइपी की ड्यूटि लगाने की जिम्मेदारी एक दारोगा को दी गयी थी। अधिकारियों के आदेश पर दारोगा ने कई थानों में इन्चार्ज रहे इन्स्पेक्टर लोकेंद्र सिंह की भी ड्यूटि लगा दी थी।
एसएसपी ने जांच आदेश की रिपोर्ट तलब की है
मिली जानकारी के मुताबिक, इन्स्पेक्टर के पास ड्यूटि का पत्र पहुंचा तो वह नाराज हो उठे और ड्यूटि को लेकर सवाल खड़े करने लगे। दारोगा सोमेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला दिया तो दोनों के बीच तू-तड़ाक हो गयी। दारोगा का आरोप है कि इस दौरान इन्स्पेक्टर ने उनके ऊपर पिस्टल तान दी। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक (नगर) को मोबाइल फोन से दी। इसके बाद दूसरे दिन वह शिकायती पत्र लेकर पुलिस कप्तान के समक्ष पेश हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने मामले की जांच के आदेश कर रिपोर्ट तलब की है।
Published on:
09 Jun 2023 07:03 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
