
Jhansi ADM Ashok Kumar Singh
Jhansi एडीएम का लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी है। झांसी से रूटीन चेकअप ले लिए लखनऊ आए एडीएम की हार्ट अटैक होने से मौत हो गयी है। में एडीएम के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह की मौत हो गयी है। अशोक कुमार सिंह रूटीन चेकअप के लिए झांसी से लखनऊ आये थे। मेदांता हॉस्पिटल में चेकअप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गयी।
मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले अशोक कुमार सिंह झांसी में एडीएम के पद पर तैनात थे। उन्हें नमामि गंगे और रूरल वाटर सप्लाई विभाग का प्रभार मिला था। वो रूटीन चेकअप के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में आये थे जहां उनकी मौत हो गयी।
झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ट्विट कर एडीएम अशोक कुमार सिंह की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि श्री ए.के.सिंह, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) जी के आकस्मिक निधन का समाचार जानकर अत्यन्त दुःख हुआ।
Published on:
19 Sept 2024 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
