22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News : झांसी में उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग, ऐसा रहेगा आपके शहर का टेंपरेचर

Jhansi News : आने वाले कई दिनों तक झांसी में गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। लोग धूल भरी आंधी और उमस का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो 16 जून तक बारिश होने की संभावना कम है।

less than 1 minute read
Google source verification
A3

झांसी में उमस के सात पड़ रही गर्मी।

Jhansi News : झांसी का मौसम इन दिनों लोगों को परेशान करने वाला है। कई दिनों से लू और उसके बाद आसमान में छा जाने वाले बादलों से मौसम में नमी बढ़ रही है। जिसके चलते तेज गर्मी के साथ-साथ उमस का एहसास भी हो रहा है। बदलते मौसम के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी झांसी के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 16 जून को बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बार मानसून आने में भी देरी देखने को मिल सकती है।


7 KM प्रति घंटा की स्पीड से चल रहीं हवाएं

झांसी में मंगलवार को 7 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल रही है। और अधिकतम टैंप्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस है। जिसके चलते लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं।


रोज आ रही आंधी

कभी शहरी इलाके में तो कभी ग्रामीण इलाके में। हर रोज आंधी आ रही है। आसमान में घने बादल छाने की वजह से 41 फीसदी नमी है। जिसके चलते लोगों को गर्मी के साथ उमस महसूस हो रही है।


आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। जिसके चलते लोगों को और गर्मी सताएगी। फिलहाल 16 जून को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।