22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News: झांसी मंडल को मिली 44 नई रोडवेज बस, कंडम की होगी नीलामी

Jhansi News: झांसी मंडल को परिवहन विभाग ने बड़ी सौगात दी है। यहां 44 नई रोडवेज की बस मिल गई है। इनके रूट निर्धारित हो चुके हैं। कुछ में चलने लगी है और कई जगह शुरू होने का इंतजार है।

less than 1 minute read
Google source verification
a2

यूपी रोडवेज बस की तस्वीर।

Jhansi News: रोडवेज की झांसी, ललितपुर व उरई डिपो को शासन से 44 नई बस मिली हैं। इन बस को यहां से विभिन्न रूट पर चलाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही झांसी डिपो में कण्डम हो चुकी 50 से अधिक बस की कबाड़ में नीलामी कराए जाने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यालय से आदेश आते ही इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा।


190 से ज्यादा बस का होता है संचालन

झांसी, उरई व ललितपुर डिपो से प्रदेश व अन्य स्थानों के लिए विभिन्न रूट पर 190 से अधिक बस का संचालन किया जाता है। इनमें आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के अलावा लम्बी दूरी की बस सेवाएं भी प्रतिदिन दी जाती हैं। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि मंडल में 50 से अधिक बस काफी पुरानी हो चुकी हैं और सड़क पर चलने के लायक नहीं थी। इसलिए इनका संचालन बन्द करा दिया गया था।

पुरानी बसों की होगी नीलामी

कबाड़ में तब्दील हो चुकी इन बस को जल्द ही नीलाम कराया जाना है। इनकी नीलामी से सम्बन्धित पत्राचार मुख्यालय से किया गया है। वहां से आदेश आते ही सभी पुरानी बसों को नीलाम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से मंडल को 44 नई बस दी गई हैं। इन सभी बसों के रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। कुछ बसों का संचालन शुरू भी कर दिया गया। जो बसें बाकी हैं, उन्हें भी शीघ्र चालू कर दिया जाएगा।