
बेतवा नदी किनारे बनेगा मढ़िया घाट - फोटो सोशल मीडिया
बीजेपी के किसान नेता गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की पहल पर एरच नगर को बड़ी सौगात मिली है। भगवान विष्णु के अवतारों से जुड़ी प्राचीन एरच नगरी में बेतवा नदी पर स्थित मड़ियाघाट के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 65 लाख की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमति के साथ निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपए की पहली किश्त जारी कर दी है, इसके लिए विभागीय स्तर पर टेण्डर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
लंबे समय से कर रहे थे प्रयास
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत लम्बे समय से एरच नगर के बेतवा नदी पर स्थित मड़ियाघाट के निर्माण कार्य सौन्दर्याकरण के लिए शासन स्तर से प्रस्ताव पास कराने में लगे थे। इसके लिए विधायक राजपूत ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से माँग करते हुए एरच नगर के प्राचीन महत्व की जानकारी दी थी। विधानसभा में भी एरच के विकास की बात उठाई, इसी के बाद एरच होली महोत्सव की अनुमति के बाद अब बेतवा नदी पर मड़ियाघाट को पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर तैयार कराने के लिए 4 करोड़ 65 लाख की धनराशि सरकार से स्वीकृति हुई है।
पहली किस्त में 3.20 करोड़ मिले
परियोजना को पूरा करने के लिए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लि. को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बताया श्री भक्त प्रहलाद जन कल्याण संस्थान नगर एरच के पर्यटन विकास की मांग पत्राचार के माध्यम से कर रहा है, इसके लिए 465.71 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में तीन करोड़ बीस लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। विधायक ने कहा कि एरच नगर को भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और वामन अवतार की स्थली भी जाना जाता है। यहाँ प्राचीन धरोहरें इसकी गवाही भी देती हैं और इसे पुराने वैभव में संवारने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है, वे एरच को अयोध्या और चित्रकूट की तर्ज पर धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से पर्यटन के नक्शे पर उभारना चाहते हैं। मड़ियाघाट का निर्माण पूरा होने के बाद यहां बेतवा नदी के किनारों पर भव्य और दिव्यता की झलक दिखाई देगी।
Published on:
21 Jan 2024 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
