
झांसी में लगी भीषण आग: पुलिस और दमकल कर्मी आग पर काबू पाते हुए
झांसी के सीपरी बाजार में बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे पप्पू कोहली नामक एक 4 मंजिला कपड़ा शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर 25 दमकल गाड़ियां पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस हादसे में पप्पू कोहली के शोरूम के अलावा प्रदीप अग्रवाल की किराना दुकान, ध्रुव अग्रवाल की बेकरी, परमजीत की कपड़ा दुकान, अमनदीप समेत 7 दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश एस समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
15 May 2024 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
