
घटनास्थल पर पुलिस के साथ पीड़ित महिलाएं।
झांसी रेलवे स्टेशन पर 2 दिन पहले खड़ी ट्रेन में महिलाओं के साथ दो जवानों ने रेप किया था। उसके अगले दिन फोरेंसिक टीम मामले से जुड़े सबूत तलाशने उस ट्रेन में पहुंची। टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। साथ ही बोगी के भीतर चूड़ियों के टुकड़े बिखरे मिले। इससे लग रहा है कि उन पीड़ित महिलाओं ने बचने के लिए खूब जद्दोजहद की थी।
सेना के कोच में हुआ रेप
सबको झकझोर कर रख देने वाली ये घटना झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सेना के कोच के अंदर हुई। रेप कांड के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के एक दिन बाद डीआरएम आशुतोष और जीआरपी एसपी मोहम्मद मुस्ताक घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम भी मौजूद थी। लगभग 2 घंटे तक वहां सबूत इकट्ठा किए। मौके पर दुष्कर्म के आरोपी सैनिकों के कपड़े बिखरे मिले साथ में महिलाओं की चूड़ी के टुकड़े बिखरे पड़े थे।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
महिलाओं ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि जैसे ही वे आर्मी कोच के अंदर गईं। तुरंत वहां मौजूद जवान उनके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। और दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
शराब पीकर घटना को दिया अंजाम
आर्मी कोच के पास बिखरी मिली शराब की बोतलें घटना की ओर इशारा कर रही हैं। आरोपियों ने घटना से पहले नॉनवेज खाया और जमकर शराब पी। जांच टीम को इसके सबूत मिले हैं।
पुलिस से बोले- गलती हो गई माफ कर दो
जीआरपी ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जीआरपी थाने में आर्मी जवान संदीप तिवारी और सुरेश रावत पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। बोले, गलती हो गई हमें माफ कर दो।
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक ने जानकारी देते हुए बताया है कि फोरेंसिक टीम को आर्मी कोच से घटना से संबंधित कुछ सबूत मिले हैं। सभी की जांच कराई जा रही है।
Published on:
04 Apr 2023 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
