
झांसी में स्मार्ट होंगे खोखे।
Jhansi News : कोशिशें कामयाब हुईं तो सीपरी बाजार का सूरत-ए-हाल पूरी तरह से बदल जाएगा। न बेतरतीब ठेले वाले दिखेंगे न आड़े-तिरछे खोखे। नगर निगम ओवर ब्रिज के नीचे स्मार्ट खोखे स्थापित करने की तैयारी में है, जिसके लिए एक कम्पनि से करार किया गया है। यह कम्पनि खोखे बनवाने व स्थापित कराने से लेकर आवण्टन तक की प्रक्रिया कराएगी। सीपरी बाजार में यातायात बडी समस्या है। यहां रेहड़ी- पटरी दुकानदार सड़क के किनारे डेरा डाले रहते हैं तो ठेले वाले बेतरतीब तरीके से विचरण करते रहते हैं, जिससे दिनभर जैम की स्थिति बनी रहती है। यह बेतरतीब ठेले न केवल यातायात में बाधक बनते हैं, बल्कि बाजार की खूबसूरती भी बिगाड़ते हैं। नगर निगम अब इस व्यवस्था में परिवर्तन करने जा रही है। इसके लिए एक कंपनी से करार किया गया है। यह कंपनी पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मॉडल पर 80 से अधिक स्मार्ट खोखे तैयार कराएगी। यह खोखे ओवर ब्रिज के 4 पिलर के नीचे स्थापित किए जाएंगे। इनके आवंटन की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि नगर निगम ई-लॉटरी के माध्यम से इन स्मार्ट खोखों का आवंटन करेगी। उधर, सड़क पर यहां-वहां भटकने वाले ठेला चालकों के लिए नगर निगम ने नन्दनपुरा की साइड ओवर ब्रिज समाप्त होते ही वेण्डिंग जोन बनाया है, जहां ठेले वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
वसूला जा सकता है चार्ज
सीपरी ओवरब्रिज के नीचे पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट खोखे स्थापित करने जा रही नगर निगम को इस पूरे प्रोजेक्ट पर कोई धनराशि खर्च नहीं करना पड़ेगी। कम्पनि द्वारा खोखे का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लगभग 2 लाख रुपए का खर्च आएगा। अब इस धनराशि की वसूली दुकानदार से की जा सकती है।
एक से होंगे खोखे
नगर निगम द्वारा तैयार कराए जा रहे स्मार्ट खोखे एक समान व स्वरूप के होंगे, जिससे बाजार में एकरूपता आएगी और खूबसूरती बढ़ेगी। इन खोखों में दुकानदार हर वह कारोबार कर सकेंगे, जो अभी ठेले या फुटपाथ पर करते हैं।
वहीं, जानकारी देते हुए नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया है कि सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट खोखे स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 4 पिलर चिह्नित किए गए हैं, जहां 80 से अधिक खोखे रखवाए जाएंगे। इससे बाजार की सुंदरता बढ़ेगी व व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा अन्य ठेले वालों के लिए निःशुल्क वेण्डिंग जोन बनाया गया है।
Published on:
13 Jun 2023 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
