लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को बिना ब्याज के 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें और उन्हें विस्तार दे सकें।