
यूपी के झांसी में रहने वाले 53 साल के सुनील की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद सुनील ने 21 साल छोटी लड़की से शादी की थी। शादी के 2 महीने बाद ही सुनील ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर शादी के बाद ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने अपनी जान दे दी? फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
17 साल पहले सुनील की पहली शादी हुई थी। पिछले करीब 15 सालों से दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। सुनील की पहली पत्नी से बेटी है, जो फिलहाल अपनी मां के साथ रहती है। साल 2023 अक्टूबर में आखिरकार सुनील का उसकी पहली पत्नी से तलाक हो गया।
तलाक के कुछ सालों बाद सुनिल की मुलाकात 21 साल छोटी ज्योति से हुई। ज्योति का पति उसे छोड़कर कहीं चला गया था। ज्योति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी पर कुछ पता नहीं चल पाया। ज्योती भी एक बच्ची की मां थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों ने मिलकर फरवरी में शादी करने का फैसला किया। पर शादी के 2 महीने बाद ही सुनिल ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
सुनील की पत्नी ज्योति का कहना है कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उन्होंने शराब की 10 बोतल खाली कर दी। लेकिन कुछ ही देर में मामला शांत हो गया था। सुबह उठकर ज्योती ने सुनील को चाय भी दिया था। चाय पीने के बाद सुनील घर के बाहर चला गया था। बाहर जाने के बाद ज्योति को पता चला कि सुनील ने जहर खा लिया।
इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया, सुनील कुमार अतरौलिया नाम के शख्स ने जहर खाकर जान दी है।परिजनों ने फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया था। मगर उनकी मौत हो गई. परिवार की कलह सामने आई है।
Published on:
24 Jun 2024 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
