27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 दिसंबर तक कई ट्रेनें निरस्त, 10 का बदला रूट, देखें लिस्ट

Trains Canceled: भारतीय रेलवे ने करीब 10 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है, जबकि कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। आइए देखते हैं कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 20 Dec 2024, 8:44 AM IST

Trains Canceled

Trains Canceled: झांसी रेल मंडल के संदलपुर-आंतरी स्टेशन के मध्य होने वाले मरम्मत कार्य के लिए 20 से 24 दिसंबर तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कई गाड़ियां निरस्त, मार्ग परिवर्तन तो कई शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

गाडी सं. 11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट 20 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इसी तरह गाडी सं. 11808 आगरा कैंट-झांसी 20 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। गाडी सं. 11901 झांसी जंक्शन-आगरा कैंट 20 से 23 दिसंबर तक, गाडी सं. 11902 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 20 से 22 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें: अगले 20 दिनों तक 8 ट्रेनें निरस्त, 17 ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट

इन ट्रेनों के रूट में होगा बदलाव

इसके साथ ही गाडी सं. 12644 हजरत निजामुद्दीन- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 20 दिसंबर को आगरा कैंट की जगह मथुरा जंक्शन-ग्वालियर-झांसी-बीना होकर संचालित होगी। गाडी सं. 112780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को-दी-गामा एक्सप्रेस 20-21 दिसंबर को आगरा कैंट की जगह वाया मथुरा-झांसी होकर संचालित रहेगी। इसी तरह गाडी सं. 12626 नई दिल्ली- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 20 व 21 दिसंबर को आगरा कैंट की जगह मथुरा वाया झांसी चलेगी। गाडी सं. 1270 हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति साप्ताहिक गाड़ी 20 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी।

इसी तरह निजामुद्दीन- विशाखापत्तनम व फिरोजपुर छावनी-मुंबई सीएसटी 20 दिसंबर को वाया मथुरा चलेंगी। निजामुद्दीन-एरणाकुलम 20 से 22 तक आगरा कैंट नहीं पहुंचेगी। इसी तरह निजामुद्दीन जबलपुर भी 20 से 22 तक वाया मथुरा चलेगी। इसी तरह उदयपुर सिटी-खजुराहो वंदे भारत 19 से 22 तक आगरा कैंट नहीं आएगी। इसी तरह खजुराहो उदयपुर सिटी 21 से 24 दिसंबर तक आगरा में निरस्त रहेगी।