
Indian Railways
झांसी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक नई ट्रेन नंबर 12753/54 मराठवाड़ा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया है। यह गाड़ी नांदेड़-निजामुद्दीन-नांदेड़ के बीच चलाई जाएगी। इस नई गाड़ी संख्या 12753 नांदेड़-निजामुद्दीन-नांदेड़ (साप्ताहिक) एक्सप्रेस का संचालन 19 मार्च से नांदेड़ से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। इसी प्रकार निजामुद्दीन से 20 मार्च से प्रत्येक बुधवार को गाड़ी संख्या 12754 निजामुद्दीन-नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इस गाड़ी का संचालन 15 कोचों के साथ होगा। इसके एक कोच सेकेंड एसी और दो कोच थर्ड एसी के होंगे। इसके अलावा छह स्लीपर कोच और चार जनरल कोच होंगे। इसके अलावा दो कोच एसएलआर होंगे।
ये रहेगी टाइमिंग-
गाड़ी संख्या 12753 मराठवाड़ा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नांदेड़ से निजामुद्दीन के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे हुजूर साहेब नांदेड़ से चलकर नौ बजकर आठ मिनट पर परभनी पहुंचेगी। परभनी से 9.10 बजे चलकर 11.10 बजे जालना पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 12.20 बजे औरंगाबाद, 13.25 बजे मनमाड़ से 17.20 बजे जलगांव से, 00.45 बजे भोपाल से, 6.10 बजे झांसी से, 9.15 बजे आगरा से चलकर 13 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 12754 की टाइमिंग-
इसी तरह से गाड़ी संख्या 12754 निजामुद्दीन से नांदेड़ के लिए बुधवार को 19.50 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी 22.45 बजे आगरा, 3.35 बजे झांसी, 8.15 बजे भोपाल से, 15.20 बजे जलगांव से, 17.20 बजे मनमाड़ से, 19.30 बजे औरंगाबाद से, 20.22 बजे जालना से, 23.05 बजे परभनी से चल कर शुक्रवार को 1 बजे हुजूर साहेब नांदेड़ पहुंचेगी। रेलवे द्वारा चालू की गई इन नई ट्रेन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि नांदेड़ से निजामुद्दीन जाने वाली गाड़ियों के क्रम में इस एक और गाड़ी के बढ़ जाने से इस रूट के यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
Published on:
12 Mar 2019 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
