10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News: एक साथ घोड़ी चढ़े, साथ- साथ निकली अंतिम यात्रा

Jhansi News: बीती रात बाइक भिड़ंत में घायल 3 युवकों में एक आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक। चचेरे भाई होने के साथ ही थे अच्छे दोस्त, काम पर भी एक साथ जाते थे।

2 min read
Google source verification
a4

दोनों मृतकों की फाइल फोटो।

Jhansi News: झांसी बीती रात काम करने के बाद दो बाइक पर सवार होकर जा रहे युवकों की बाइक की आपस में भिड़ंत हो गयी थी, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गयी थी और 3 घायल हो गए थे। मरने वाले दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे और उनका जन्म 2 माह के अंतराल में हुआ था। दोनों की शादी भी एक ही दिन हुई थी और वह साथ-साथ घोड़ी पर सवार हुए थे। आज दोनों की एक साथ गांव से अंतिम यात्रा निकली, जिसे देखकर पूरे गांव में मातम छा गया।


ये है पूरा मामला

थाना बरुआसागर के ग्राम तिलैया के 5 युवक काम करने के लिए मोटरसाइकिल से बरुआसागर आए थे। बीती शाम मजदूरी करने के बाद एक बाइक पर विजय व संजय सवार थे और दूसरी पर पंकज, दीपू व सूरज सवार थे। दोनों बाइक सवार एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज चला रहे थे। निर्माणाधीन पुलिया के पास दोनों की बाइक आपस में टकरा गयी, जिससे सड़क किनारे की तरफ बाइक दौड़ा रहे विजय व संजय असन्तुलित होकर लगभग 10 फीट गहरी पुलिया के नीचे गिर गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। पुलिया के नीचे गिरे बाइक सवार विजय व संजय के साथ ही सड़क पर गिरा दूसरी बाइक पर सवार पंकज गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। पांचों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

इलाज के दौरान दो की हो गई मौत

जहां उपचार के दौरान देर रात संजय व विजय की मौत हो गयी थी। गम्भीर घायल पंकज को उपचार के लिए आइसीयू में भर्ती कराया गया है तो दो अन्य दीपू व सूरज का भी उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि विजय और संजय दोनों आपस में चचेरे भाई थे। उनका जन्म दो माह के अन्तराल में हुआ था। बचपन से ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी। वह बचपन में साथ-साथ खेलते थे बड़े होने पर साथ-साथ ही काम करने लगे। बताया गया कि बीते रोज दोनों काम करने गए थे और रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक के सवार घायल हो गए थे। विजय व संजय की मौत के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का आज पोस्टमॉर्टम कराया । दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम छाया था, लेकिन जैसे ही दोनों शव गांव पहुंचे तो रोने की आवाज से गूंज उठा। दोनों का एक साथ अन्तिम संस्कार कराया गया।

6 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

स्थित एक मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 फरवरी 2023 को हुयी थी। दोनों दूल्हा बनने के बाद एक साथ घोड़ी पर सवार होकर गांव से निकले थे। इसके बाद आज जब दोनों की एक साथ अर्थी निकली तो गांव वाले उनकी दोस्ती को याद करते हुए सिसकने लगे।