
झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावर रहने वाले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद डिम्पल यादव पर भी पलटवार किया। नीतीश के बयान का समर्थन करने पर केशव ने कहा कि डिम्पल यादव को भारतीय संस्कृति की मान-मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बिहार के सीएम से इस्तीफे की मांग भी की।
नीतीश के इस्तीफे की मांग करी
मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा के लिए माहौल बनाने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का राजकीय विमान झांसी पुलिस लाइन में उतरा। कुछ देर सर्किट हाउस में रुके उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बयान निंदनीय व असहनीय है। भाजपा उनके त्यागपत्र की मांग करती है। अगर उस बयान का डिम्पल यादव समर्थन कर रही हैं तो मैं समझता हूं कि वह भारतीय संस्कृति की मान मर्यादा का ध्यान नहीं कर रही हैं।
केंद्र में बनाएंगे तीसरी बार सरकार
स्कूलों में सेक्स एजुकेशन देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि जब उन्हें 2047 के बाद सरकार बनाने का मौका मिले, तो इस पर बात करें। वर्ष 2047 तक भाजपा की सरकार ही रहने वाली है। सपा, बसपा और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा लड़ाई लड़ रही है। 2023 में सेमीफाइनल जीतने के बाद 2024 में फाइनल में भी जीत दर्ज कर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे। झांसी में कुछ देर रुकने के बाद वह मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।
5 में से 4 राज्यों में जीत का किया दावा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस साल 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत 4 जगहों पर भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार बन रही है और फिर से बनाने। जा रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार होगी और भाजपा सरकार बनाएगी।
Published on:
11 Nov 2023 06:38 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
