12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News : मर्डर का आरोपी बना सहकारी समिति का सभापति, जांच शुरू

Jhansi News : जिसे न्यायालय दोषी करार दे चुका है। वह निर्विरोध साधन समिति का सभापति बन गया है। शिकायत होने पर जांच शुरू हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

झांसी

image

Patrika Desk

Apr 04, 2023

shkari

एक महीने पहले हुए थे सहकारी समिति के चुनाव।

बीते महीने झांसी जनपद में साधन सहकारी समिति के चुनाव कराए गए थे। इसी चुनाव में एक अजीब मामला देखने को मिला है जिसे जेल में होना चाहिए वह साधन समिति का सभापति बन गया है। गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी।


मर्डर का है आरोप

गुरसराय ब्लॉक के पंडवाहा गांव के रहने वाले भानु प्रताप वर्मा ने डीएम रविंद्र कुमार को एक ज्ञापन दिया है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि बगरौनी गांव के रहने वाले आनंद सिंह गोली मारकर एक मर्डर कर चुके हैं। उन्होंने इस घटना को अंजाम 31 अगस्त 2013 को दिया था। 5 साल बाद आनंद सिंह इस मामले में दोषी पाए गए। और उन्हें 24 अप्रैल 2018 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस समय वो जमानत पर है।


निर्विरोध जीता चुनाव

शिकायतकर्ता का आरोप है, मर्डर के आरोपी आनंद सिंह का क्षेत्र में अच्छा दबदबा है। इनके सामने किसी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। लोग दहशत में रहते हैं। इसी वजह से निर्विरोध चुनाव जीते।


नियम के विरुद्ध बने अध्यक्ष

शिकायतकर्ता ने अपने ज्ञापन में नियम का हवाला दिया, उत्तर प्रदेश सहकारी समिति निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित सहकारी निर्वाचन मार्गदर्शिका 2023 में उल्लेख है। जिस व्यक्ति को कोर्ट से 2 साल के ऊपर की सजा सुनाई गई हो और वह निर्दोष साबित न हुआ हो। ऐसा व्यक्ति सहकारी समिति का नेतृत्व नहीं कर सकता है।