10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमा भारती के गढ़ में मायावती के प्रत्याशी की दमदार बढ़त

केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ते हुए बसपा ने 4 हज़ार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है।

2 min read
Google source verification
jhansi nagar nigam

झांसी. केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ते हुए बसपा ने 4 हज़ार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। झांसी नगर निगम महापौर सीट पर शुरुआती बढ़त के बाद बसपाई उत्साहित हैं। झांसी सदर विधान सभा सीट पर लगातार दो बार भाजपा का कब्जा रहा है जबकि यह महापौर सीट भी अभी भाजपा के पास थी। झांसी नगर निगम पर नौवें राउंड की गिनती के बाद बसपा प्रत्याशी बृजेन्द्र कुमार व्यास ने भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल से 4643 वोटों से बढ़त बना ली है। नौ राउंड की गिनती के बाद झांसी नगर निगम महापौर पद के लिए बसपा प्रत्याशी बृजेन्द्र कुमार व्यास को 29036, भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल को 24393 , कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य को 12659 और समाजवादी पार्टी के राहुल सक्सेना को 5524 वोट मिले हैं।

झांसी नगर निगम के चुनावी रुझान इसलिए भी दिलचस्प माने जा रहे हैं क्योंकि यहां कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। शुरुआती रुझान में ही प्रदीप जैन आदित्य तीसरे नंबर पर चले गए थे। बृजेन्द्र कुमार व्यास पूर्व में झांसी के गरौठा विधान सभा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2009 में वे झांसी सदर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी कैलाश साहू के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे थे और 9 वोटों से उनकी हार हुई थी।

साल 2012 में वे कांग्रेस के टिकट पर झांसी सदर से विधान सभा चुनाव में उतरे लेकिन वे हार गए। इसके बाद से वे लगातार बसपा में वापसी कर टिकट हासिल करने की कोशिश में थे लेकिन उन्हें 2017 में टिकट नहीं मिल सका। इस बार नगर निकाय चुनाव में बसपा ने झांसी नगर निगम सीट पर ब्रजेन्द्र व्यास को टिकट देकर ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम गठजोड़ के जरिये अपनी जीत की दावेदारी पेश की है।

यह भी पढ़ें - झांसी नगर निगम पर बसपा ले रही बढ़त, पूर्व मंत्री तीसरे नंबर पर