25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, स्थितियों का लिया जायजा

नए जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, स्थितियों का लिया जायजा
2 min read
Google source verification
new dm taken charge in jhansi

नए जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, स्थितियों का लिया जायजा

झांसी। रामपुर से स्थानांतरित होकर आए नवागंतुक जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने यहां कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में अपना पदभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय लिया। इसके साथ जिले की स्थितियों के बारे में भी जानकारी ली।

वर्ष 2011 बैच के हैं आईएएस

झांसी पहुंचने पर नए जिलाधिकारी की अगवानी जिले के तमाम अधिकारियों ने की। इस दौरान उन्होंने सभी से मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया। झांसी में नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले शिवसहाय अवस्थी वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं। वह बरेली में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात रहे हैं और वहां से स्थानांतरित होकर रामपुर में जिलाधिकारी बनाए गए थे। उन्हें अब रामपुर से झांसी भेजकर जिलाधिकारी के रूप में ही जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले झांसी के जिलाधिकारी रहे कर्ण सिंह चौहान ने अपना कार्यभार अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह को सौंप दिया था। उनकी पदोन्नति सचिव मानवाधिकार के पद पर हुई है।

मंडलायुक्त से की मुलाकात

झांसी में जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। इस दौरान विकास कार्यों आदि के विषय में चर्चा हुई। इसके साथ ही जिले मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने नगर निगम पहुंचे।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के समय कलेक्ट्रेट में तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, अपर जिलाधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दीपांकर शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी, उप जिलाधिकारी अनुनय झा, मोंठ एसडीएम पूनम निगम, मऊरानीपुर एसडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी और टहरौली एसडीएम नन्हकू उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के अधिकारियों से जिले की स्थितियों के बारे में बातचीत की गई। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में कुछ फेरबदल जरूर होंगे।