19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वह रामभक्त हैं’, झांसी में केशव मौर्य बोले- चंदे में हेराफेरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। झांसी में उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पूज्यनीय बताया।

2 min read
Google source verification

झांसी

image

Mohsina Bano

Jun 19, 2026

Keshav Prasad Maurya, Ram Mandir Donation Controversy, Champat Rai, Ayodhya Ram Mandir, UP News

राम मंदिर दान गबन मामले में डिप्टी सीएम का बड़ा बयान (फोटो- पत्रिका)

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी और गबन के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत इन दिनों बेहद गरमाई हुई है। इस विवाद के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा बयान दिया है। झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पूज्यनीय बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि चंदे के मामले में जो भी गलत पाया जाएगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

चंपत राय पर उंगली उठाना ठीक नहीं

झांसी में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर दान विवाद पर खुलकर बात रखी। मीडिया ने इस पूरे मामले और ट्रस्ट के लोगों पर लगातार उठ रहे सवालों को लेकर प्रतिक्रिया मांगी तो डिप्टी सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि चंपत राय हमारे लिए पूज्यनीय हैं और वह रामभक्त हैं। समाज में उनका स्थान बहुत ऊंचा है और उनके समर्पण पर उंगली उठाना बिल्कुल भी सही नहीं है।

गलत करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

चंदे की रकम में कथित हेराफेरी और चोरी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया। केशव प्रसाद ने कहा कि भगवान राम और उनके भक्तों की अटूट आस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने देश और प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया कि मामले की पूरी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति चंदा चोरी या किसी भी तरह के गलत काम में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्ती के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष कर रहा है भ्रम फैलाने की कोशिश

केशव मौर्य ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वे राम मंदिर से जुड़े मामलों पर सिर्फ भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। राम मंदिर को लेकर अखिलेश के बयानों और आरोपों पर केशव मौर्य ने कहा कि उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बाज आना चाहिए। गौरतलब है कि राम मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान में कथित गबन की जांच के लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT टीम का गठन किया है जिसके बाद से यह मामला सियासी तूल पकड़ चुका है।


बड़ी खबरें

View All

झांसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग