15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब-गजब: मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर गांव में करवाया परेड, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

उत्तर प्रदेश के झांसी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छ को साइकिल पर बिठाकर पूरे गांव में चक्कर लगवाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

झांसी

image

Swati Tiwari

Sep 24, 2024

People Caught Crocodile: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर उसे साइकिल पर लादकर पूरे गांव में जुलूस निकालते हुए नजर आ रहे हैं। ये पूरा मामला झांसी के भरोसा गांव का है। गांव के सड़क पर कुछ दिनों पहले एक मगरमच्छ दिखाई दिया था जिसके बाद से ही लोगों में हड़कंंप मच गया था। 

मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक मगरमच्छ नाले से सड़क पर आ गया था। गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और उन्हें उम्मीद थी की टीम मगरमच्छ को पकड़ लेगी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए। 

यह भी पढ़ें: सावधान! अब संभल में भेड़िए की दहशत, दो महीने के बच्चे को उठा ले गया, दीवार फंदते समय गिरा मासूम

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

गांव के लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने की योजना बनाई। गांववालों ने मगरमच्छ को पकड़कर उसके पैर रस्सी से बांछ दिया और फिर साइकिल पर लादकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।